स्कूल ने तीरदांज को किया सम्मानित
जमशेदपुर | परसुडीहश्यामा प्रसाद हाई स्कूल की नौवीं कक्षा के छात्र सुनील हेम्ब्रम ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को छात्र को सम्मानित किया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष रमेन्द्रनाथ अग्रवाल ने कहा कि पांच से आठ फरवरी तक दमन द्वीप में स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सुनील ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। उसे ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। सुनील ने बताया कि बर्मामाइंस स्थित एटीसी सेंटर में एक वर्ष से वह तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहा है। स्कूल के सचिव प्रबल कुमार देव ने भी बधाई दी।