- Hindi News
- बीएड की मान्यता बचाने के लिए सीएम से मिलेगा संघ
बीएड की मान्यता बचाने के लिए सीएम से मिलेगा संघ
जमशेदपुर | कोल्हानयूनिवर्सिटी ( केयू) समेत प्रदेश के पांचों विश्वविद्यालय में बीएड को लेकर उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय बीएड शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलेगा। यह निर्णय गुरुवार को संघ की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में किया गया था। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजू ओझा ने की। संघ की ओर से केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह तथा उच्च शिक्षा निदेशक डॉ डीएन ओझा के प्रति आभार प्रकट किया गया, क्योंकि वे बीएड की मान्यता बचाने के लिए पहल कर रहे हैं। बैठक में रानू ओझा, डॉ विशेश्वर यादव, डॉ राकेश प्रसाद, फ्लोरेंस बेक, मनोज कुमार, पूजा सिंह आदि उपस्थित थीं।