पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एके दास अध्यक्ष वाईके राम बने सचिव

एके दास अध्यक्ष वाईके राम बने सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण-पूर्व रेलवे मजदूर संघ, टाटानगर शाखा की बैठक शनिवार को ट्रैफिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एके राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की टाटानगर ब्रांच टू की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें एके दास को अध्यक्ष और वाईके राम सचिव चुने गए। इसमें कई प्रस्ताव पारित कर रेल प्रशासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वाई शुक्ला, बोस, सीएल महंत, वाईके राम, राजेश कुमार, अनिल कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

येहै प्रस्ताव : बोनससीलिंग को समाप्त कर अविलंब बकाया भुगतान किया जाए। रेलवे अस्पताल टाटानगर में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा बहाल की जाए। रेलवे में रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए।

रेलवे मजदूर संघ की नई कमेटी

>>अध्यक्ष: एके दास

>>उपाध्यक्ष : जेके सिन्हा, राकेश कुमार सिंह

>>सचिव : वाईके राम

>>सहायक सचिव : आमोद कुमार, एनके सेनगुप्ता

>>कोषाध्यक्ष : आरके मंडल

>>सदस्य : अनिल कुमार महतो, पंकज दुबे, जे भगत, आर केसरी