स्मार्ट सिटी बनाने की मांग
जमशेदपुर. आजसूपार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने केंद्र और राज्य सरकार से जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग की है। जिसमें मानगो, जुगसलाई समेत अन्य गैर कंपनी क्षेत्र को भी शामिल करने की मांग की है। शनिवार को उन्होंने मानगो के दाइगुट्टू, धोबी घाट समेत कई इलाकों का पदयात्रा किया और जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को स्मार्ट सिटी के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के लिए लोगों से आगे आकर आंदोलन करने में सहयोग की अपील की। साथ ही राज्य सरकार से मानगो में जमीन का सर्वे शुरू करने और लोगों को मालिकाना हक देने के लिए पहल करने की भी मांग की। पदयात्रा में राजेश शर्मा, मनोज कालिंदी, संजीव सिंह, मौलाना अंसार, मो. जहांगीर, आरिफ अली समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।