पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से शुरू होगा रामलीला उत्सव

आज से शुरू होगा रामलीला उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. नवरात्रके अवसर पर होने वाली रामलीला की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष रामलीला उत्सव 28 सितंबर से साकची स्थित रामलीला मैदान में शुरू होगा, जिसका समापन चार अक्टूबर को रावण वध, अयोध्या वापसी राज्याभिषेक के साथ होगा। यह जानकारी शनिवार को साकची रामलीला मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष रामफल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि रामलीला की शुरुआत संध्या आठ बजे होगी। इस वर्ष कोलकाता के सत्या सागर बंधु नाट्य मंडली के कलाकार रामलीला प्रस्तुत करेंगे। रामफल मिश्रा ने कहा कि महंगाई के कारण इस बार रामलीला नौ दिनों की बजाए सात दिनों की होगी। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को शाम पांच बजे काशीडीह से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा। रामफल मिश्रा ने बताया कि 1922 में रामस्नेही मिश्रा ने रामलीला उत्सव समिति की स्थापना की थी, जिसके बाद से नवरात्र के उपलक्ष्य पर आयोजन किया जा रहा है।

साकची रामलीला मैदान में पत्रकारों को जानकारी देते रामफल मिश्रा अन्य।

कार्यक्रम पर एक नजर

28 सितंबर : रामजन्म, तारका वध

29सितंबर : धनुषयज्ञ, लक्ष्मण संवाद

30सितंबर : श्रीरामविवाह, राम वनवास, केवट संवाद, भरत मिलाप।

एकअक्टूबर : सूर्पनखानाक काटने का प्रसंग, सीता हरण

दोअक्टूबर : बालीवध, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद।

तीनअक्टूबर : लक्ष्मण-मेघनाथसंग्राम, कुंभकरण वध, अहिरावण वध, राम-रावण संग्राम

चारअक्टूबर : रावणवध, अयोध्या वापसी, राज्याभिषेक