पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में गरबा करतीं महिलाएं।

रात ढलती गई, चढ़ता गया गरबे का खुमार

जमशेदपुर. मोहनमुरली बजावड़े जो..., रमे अंबे मां चाचर ना चौक मारे लोल..., पंखिड़ा तू उड़ ना जाना पावागढ़ रे..., जम्मा मारा नंदजी लाल... जैसे गीतों पर बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में महिलाओं ने जमकर गरबा किया। शनिवार की रात जैसे-जैसे ढलती गई, वैसे-वैसे गरबे का खुमार लोगों पर चढ़ता गया। डांडिया कर रही युवतियों को देख दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी झूमने पर विवश हो गए। गुरुवार को तीन टीम रास रागिनी , बी सुमन सौरभ बी और दीपाली बी ग्रुप ने नृत्य पेश किया। इस अवसर पर रास का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें डांडिया, सूप और मटकी लेकर कलाकारों ने नृत्य किया। बिष्टुपुर के एक होटल में भी नवरात्र को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।