साकची हाई स्कूल में शारदीय उत्सव
जमशेदपुर. नवरात्रके अवसर पर शनिवार को साकची हाई स्कूल में शारदीय उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान छात्रों ने मंत्रोच्चार के साथ मां की आरती की। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत, संगीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान छात्राएं मां दुर्गा के रूप में नजर आईं। कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने असत्य पर सत्य की जीत को भी दिखलाया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।