पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर. लोकोस्थित सरकारी मध्य विद्यालय की हालत जर्जर हो चुकी

जमशेदपुर. लोकोस्थित सरकारी मध्य विद्यालय की हालत जर्जर हो चुकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. लोकोस्थित सरकारी मध्य विद्यालय की हालत जर्जर हो चुकी है। छत दीवारों के प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं। बिजली है लेकिन बल्ब पंखे खराब हो गए हैं। जर्जर भवन स्कूल में शौचालय की खराब व्यवस्था के कारण बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। स्कूल की जर्जर अवस्था को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महासचिव हेमा घोष पार्टी की सदस्यों ने स्कूल का निरीक्षण शनिवार को किया। स्कूल की सभी खामियों को देखा। मौके पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं से बात की गई। आश्चर्य की बात है कि इस स्कूल में एक से आठवीं तक की पढाई होती है। 250 विद्यार्थियों की संख्या है इतने के लिए महज तीन छात्र है। शिक्षा विभाग को कई बार सभी परेशानियों को लेकर जानकारी दी गई, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। हेमा घोष ने बताया कि स्कूल की स्थिति में सुधार के लिए शिक्षा विभाग, रेलवे प्रशासन जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि समय रहते अगर स्कूल की स्थिति पर सुधार नहीं लाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

रेलवे स्कूल की स्थिति जर्जर