पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारडीह चौक पर कार सवार युवकों ने ट्रक लूटा

पारडीह चौक पर कार सवार युवकों ने ट्रक लूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | पारडीहचौक पर बुधवार की देर रात कार में सवार युवकों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, पारडीह चौक पर कार में सवार युवकों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका। इसके बाद युवकों ने चालक की पिटाई की और उसे बंधक बना लिया। युवक ट्रक लेकर मुसाबनी के रास्ते पोटका गए। पोटका में बदमाशों ने चालक को ट्रक से उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।