- Hindi News
- एचसीएल के बारूद भंडार के पास जंगल में लगी आग
एचसीएल के बारूद भंडार के पास जंगल में लगी आग
जमशेदपुर | मुसाबनीके बानालोपा स्थित एचसीएल का मैगजीन हाउस( बारूद भंडार) गुरुवार को आग की चपेट में आने से बच गया। दिन के लगभग एक बजे मैगजीन हाउस के चारों ओर फैले यूकेलिप्टस के घने जंगल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। इसकी सूचना एचसीएल के दमकलकर्मियों को दिए जाने के बाद उस पर काबू पाया जा सका। एचसीएल के सुरक्षाकर्मी अभय शर्मा ने इसकी जानकारी एजेंसी के एसओ डीके डाॅन को दी। एसओ ने इसकी सूचना एचसीएल के अधिकारियों को दी। उसके बाद अधिकारी हरकत में आए। लगभग 2 बजे एचसीएल के दो दमकल आग बुझाने के लिए पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूसील तथा जमशेदपुर से भी चार दमकल बुलाए गए। इधर आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी विशाल दीप खालको, सीआई मुकूलदेव वर्मा, एएसआई एम सिंह वहां पहुंचे।