पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा वर्कर्स यूनियन

टाटा वर्कर्स यूनियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं हो पाया निर्वाचन क्षेत्र पर फैसला

मजदूरों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे : रघुनाथ पांडे

चार साल तक एन्ड्रूस ने संभाली थी जिम्मेवारी

फ्लैश बैक

टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण के लिए चली दो घंटे की बैठक हुई, लेकिन इसमें कोई फैसला नहीं लिया जा सका। निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण के लिए शुक्रवार को भी बैठक होगी। बैठक में कर्मचारियों की संख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र बनाने पर चर्चा हुई। पांच सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। 60 से 75 कर्मचारियों पर एक निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारण पर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ।

13को प्रारूप का गठन

कमेटीके एक सदस्य ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र का प्रारूप 15 फरवरी को प्रकाशित करना है, इसलिए 13 फरवरी को प्रारूप का गठन हर हाल कर लिया जाएगा। यूनियन की ओर से कई प्रस्ताव प्रशासन को दिए गए हैं। प्रशासन उन प्रस्ताव पर भी गौर कर रहा है। बैठक में एडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता दिलीप कुमार तिवारी, आईटीडीए के निदेशक परमेश्वर भगत, एसडीओ प्रेमरंजन और डीएलसी एसएस पाठक उपस्थित थे।

एलडी-1 के कमेटी मेंबर एसएन दुबे ने कहा है कि पीएन सिंह और आरएन मिश्रा अपने विभाग के कर्मचारियों से वादा करके भूल गए। दोनों नेता वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सीएमजी से बाहर करवा कर ऑपरेशन में डलवाने का वादा कर चुनाव जीते थे। लेकिन उसपर चर्चा तक नहीं की। वेस्ट प्लांट में मैन पावर 18 से घटकर नौ हो गया है। कर्मचारियों पर वर्कलोड बढ़ गया है, लेकिन मैनिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करते एडीसी।

साकची में बैठक को संबोधित करते रघुनाथ पांडे उपस्थित समर्थक।

टाटा वर्कर्स यूनियन में एसएमडी के कमेटी मेंबर भगवान सिंह ने कहा है कि तीसरा मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी मेंबर के चुनाव के बाद स्वतंत्र रूप से पदाधिकारी का चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि भगवान सिंह तीसरे मोर्चा का नेतृत्व कर रहे हैं। भगवान सिंह ने कहा कि मतगणना की तिथि नजदीक आएगी, तो बहुत लोगों को मालूम नहीं चलेगा कि उनके नीचे की जमीन खिसक चुकी है। भगवान सिंह ने कहा कि यूनियन के पिछले चुनाव में उन्होंने पीएन सिंह का साथ दिया था। कुछ मसले पर उनसे विरोध था। वेज रिवीजन समझौता के बाद एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का निलंबन हुआ, तो उनके सब्र का बांध टूट गया। एनएस कर्मचारियों के मामले पर ही पीएन सिंह के साथ उनका रिश्ता टूट गया। यकीन है कि इस चुनाव में एनएस कर्मियों साथ मिलेगा।

पीएन सिंह ने गुरुवार को अपने आवास पर हुई बैठक में कहा कि जिन नेताओं ने न्यायालय में यूनियन को कठघरे में खड़ा करने का काम किया है, चुनाव में कर्मचारी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। ग्रेड रिवीजन बेहतर होने से कर्मचारी वर्तमान टीम से भविष्य में भी आशान्वित हैं। हमारी टीम भविष्य में कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध कोई ऐसा कार्य नहीं करेगी, जिससे कर्मचारियों को सिर झुकाना पड़े। बैठक में एसके चौधरी, सुबोध श्रीवास्तव, शहनवाज आलम उपस्थित थे।

गांधीजी ने बिष्टुपुर साउथ पार्क के एक क्वार्टर में कार्यालय का उदघाटन किया। 1925 में लेबर एसोसिएशन का चुनाव हुआ, जिसमें दीनबंधु सीएफ एंड्रूज अध्यक्ष, डीसी आहुजा और डीसी गुप्ता उपाध्यक्ष, जी सेट्टी आैर मणि घोष मानद सचिव और वीजे साठे कोषाध्यक्ष चुने गए। दीनबंधु ने 1928 तक यूनियन का नेतृत्व किया।

महात्मा गांधी ने कराया था सम्मानजनक समझौता

टकरावकी स्थिति सुएंड्रूज के प्रयासों से लेबर एसोसिएशन और टाटा स्टील प्रबंधन के बीच उत्पन्न टकराव की स्थिति को सुलझाने के लिए 8 अगस्त 1925 को महात्मा गांधी जमशेदपुर आये। गांधी जी ने दोनों पक्षों के बीच एक सम्मानजनक समझौता कराया। समझौते के तहत प्रबंधन द्वारा यूनियन को मान्यता दी गयी। इसका मतलब प्रबंधन हमेशा यूनियन का निवेदन सुनने के लिए तैयार रहेगा। दूसरी बात प्रबंधन ने यह भी मानी कि वह मजदूरों के वेतन से चंदा काट कर यूनियन की मदद करेगी।

मजदूरों की मांग

पर आगे आए

कमेटीद्वारा सर्वसम्मति से दीनबंधु, सीएफ एंड्रूज को जमशेदपुर जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत होकर रिपोर्ट देने के लिए अधिकृत किया गया। कुछ समय तक इसी काउंसिलिएशन कमेटी द्वारा टाटा कंपनी के मजदूर वर्ग का नेतृत्व किया गया। टाटा स्टील के मजदूरों की मांग और काउंसिलिएशन कमेटी के अनुराेध पर अंतत: दीनबंधु सीएफ एंड्रूज ने जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन का अध्यक्ष पद स्वीकार कर लिया।

1924 में बनी काउंसिलिएशन कमेटी

31मार्च 1924 को मुंबई के नवसारी बिल्डिंग में टाटा कंपनी के मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए काउंसिलिएशन कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष के रूप में देशबंधु चित्तरंजन दास, देवन चमन लाल, सीएफ एंड्रूज, मनु सूबेदार, डीसी आहुजा, डीसी गुप्ता, रूढ़ सिंह और धावले को सदस्य बनाया गया। काउंसिलिएशन कमेटी एक संपूर्ण समिति थी, जिसमें प्रबंधन, मजदूर, समाजसेवियों और राष्ट्रीय स्तर के नेता सभी के प्रतिनिधि शामिल थे।

संस्थापक अध्यक्ष एसएन हलधर के जाने के बाद देशबंधु चित्तरंजन दास ने एसोसिएशन को था संभाला

जमशेदपुर |टाटा वर्कर्सयूनियन (टीडब्ल्यूयू) के कमेटी मेंबर ने जिला प्रशासन से आचार संहिता के संबंध में जानकारी देने की मांग की है। कमेटी मेंबर नीतेश राज के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों ने एडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में पहली बार प्रशासन ने आचार संहिता लागू किया है। कमेटी मेंबर आचार संहिता का सम्मान करते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अमरनाथ, अवनेश, अनिल कुमार, जय प्रकाश शामिल थे।