पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिक्के से तौलेगी समिति

मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिक्के से तौलेगी समिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बागबेड़ामहानगर विकास समिति सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक मेनका सरदार को सिक्के से तौलेगी। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को मंजूरी मिलने की खुशी में समिति ने यह फैसला किया है। सीएम की पहल से योजना को विभागीय स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के लिए समिति पिछले तीन सालों से प्रयासरत थी। समिति ने गुरुवार की शाम बागबेड़ा में लड्डू वितरण किया। मौके पर सुबोध झा, रीतू सिंह , मिथिलेश सिंह, छोटराय मुर्मू, कृष्णचंद्र पात्रो आदि मौजूद थे।