शिवरात्रि पर होगा शिव-पार्वती का विवाह
शिवशक्ति परिवार, टेल्को की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 फरवरी से तीन दिवसीय श्री शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 17 फरवरी को सुबह दस बजे से महामृत्युंजय जाप महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को टेल्को में आयोजित बैठक में लिया गया। परिवार के सचिव अभय नाथ मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन कैलाश तीर्थ से लौटे दिल्ली, गुजरात, बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड के यात्रियों को सम्मानित किया जाएगा।
येहोंगे मुख्य यजमान : बबलूशर्मा कैलाशी, विजय शर्मा कैलाशी, अजय कुमार चौधरी, मंजु सिंह, अरुण कुमार पंडित।
17को निकलेगी बारात : साकचीशिव मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर 17 फरवरी को शिव बारात निकाली जाएगी। अशोक खंडेलवाल ने बताया कि झांकी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी।
17 फरवरी : सुबह10 बजे महामृत्यंजय पाठ रुद्राभिषेक।
18फरवरी : संध्यासात से रात्रि 10 बजे तक श्री शिव-विवाह, पं. मुरलीधर तिवारी एंड ग्रुप द्वारा भजन-कीर्तन।
19फरवरी : सुबहनौ से 11 बजे तक सम्मान समारोह, 11 से दोपहर दो बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन दोपहर दो बजे से शिव बारात निकाली जाएगी।
येथे उपस्थित : विजयशर्मा कैलाशी, संजीव कुमार सिंह, आलोक बिहारी, राजेश दीक्षित, दिलीप कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य सदस्य।