पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 भक्तों का दल जाएगा खाटू धाम

250 भक्तों का दल जाएगा खाटू धाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| श्रीश्याम प्रचार संघ, टाटानगर की बैठक गुरुवार को जुगसलाई में संस्थापक केदारनाथ जेसुका की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजस्थान स्थित खाटू श्याम के फागुन मेले में भाग लेने का निर्णय लिया गया। केदारनाथ जेसुका के नेतृत्व में 250 श्याम भक्तों का दल 24 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रवाना होगा। 25 फरवरी को सड़क मार्ग से दिल्ली से खाटू धाम के लिए श्रद्धालु प्रस्थान करेंगे। केदारनाथ जेसुका ने बताया कि रास्ते में खाने-पीने का इंतजाम संस्था की ओर से किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य प्रह्लाद अग्रवाल की देखरेख में व्यवस्था होगी। खाटू धाम स्थित टाटानगर धर्मशाला में श्याम प्रेमियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। बैठक में भोजन की व्यवस्था प्रह्लाद अग्रवाल, जुगल पुरोहित, महेश सिंघानिया, सफाई की व्यवस्था हरिया दास, टीएनजी राव, दरबार ज्योत की तैयारी और मंच का संचालन मुन्ना अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोज पारिख, विद्युत और ध्वनि यंत्र की व्यवस्था कलोल राय को सौंपी गई। तीन मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन एक्सप्रेस से सभी श्याम प्रेमी टाटानगर के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में जुगल पुरोहित, विक्रम शर्मा, बजरंग अग्रवाल, संतोष शर्मा, रामावतार पटवारी आदि मौजूद थे।