पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरे राम के जाप से गूंजा हनुमान मंदिर

हरे राम के जाप से गूंजा हनुमान मंदिर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टेल्कोन्यू मार्केट स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें शहर की 12 भजन मंडलियों ने भाग लिया, जिसमें चार महिला भजन मंडली शामिल है। अखंड कीर्तन की शुरुआत 12 बजे पंडित दिनेश पंडित दिवाकर ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर की। पूजा में मुख्य यजमान चिन्ना राव सपरिवार उपस्थित थे। इस दौरान 12 भजन मंडलियों ने बारी-बारी से दो-दो घंटे कीर्तन की प्रस्तुति दी। दिनभर मंदिर परिसर हरे राम, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण, हरे राम से गूंजता रहा। मौके पर चिन्ना राव ने बताया कि हरि कीर्तन का आयोजन मंदिर के बीस वर्ष पूरे होने पर किया गया है। शुक्रवार को 12 बजे कीर्तन का समापन पूर्णाहुति भंडारे के साथ होगा। वहीं, शनिवार को मंदिर परिसर में नारायण भोज का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान को सफल बनाने में अभय सिंह, वरुण, सोनू, नरेश, राजेंद्र, बोल्टू पॉल समेत मंदिर समिति के सभी सदस्य योगदान दे रहे हैं।