पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकुलिया की टीम बनी विजेता

चाकुलिया की टीम बनी विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परसुडीहस्थित तिलकागढ़ में बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित तिलका मांझी जयंती के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लाफार्ज कंपनी के उपाध्यक्ष रमेश वारके, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएल मोरे, झामुमो नेता मंगल कालिंदी, झामुमो जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू उपस्थित थे।

बाबा तिलका मांझी की 265वीं जयंती पर आयोजित समारोह में अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओड़िशा, चाकुलिया चाईबासा की टीम ने हिस्सा लिया। इसके अलावा महिलाओं के लिए हंडी फोड़, बैलून रेस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चाकुलिया की टीम को पहला, ओड़िशा की टीम को दूसरा नागाडीह के टीम को तीसरे स्थान मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन कृष्णा मार्डी, अध्यक्ष रामचंद्र टुडू, चोकेंद्र हेंब्रम, कुंवर टुडू, करिया मुर्मू आदि ने योगदान दिया।

मतलाडीह में टाटा स्टील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि (ऊपर) परसुडीह में नृत्य करते लोग।

जमशेदपुर| बाबातिलका मांझी की 265वीं जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के ट्राइबल कल्चर सेंटर द्वारा मतलाडीह स्थित तिलका स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान झिंकपानी, बिरसानगर चाकुलिया के कलाकारों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही कलाकारों ने पारंपरिक संथाली और हो गीतों पर भी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में माइदी कलाकार संघ द्वारा सिलिंग-सूट नाटक का मंचन किया गया, जो बाबा तिलका मांझी के जीवन पर आधारित था। कार्यक्रम में वीरेन भुटा, उर्मिला एक्का और मतलाडीह, रानीडीह, नागाडीह, जगन्नाथपुर आदि के मांझी बाबा भी उपस्थित थे।