एनआईटी में कल से जुटेंगे विदेशी एलुमनी
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 14-15 फरवरी को पास आउट विदेशी एलुमनी छात्रों का जमावड़ा होगा। इसमें वर्ष 1990 से 2010 तक के करीब 2000 से ज्यादा पास आउट विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इंग्लैंड, अमेरिका, डेनमार्क आदि के अलावा देश के कोने-कोने में रह रहे एनआईटी के छात्र इसमें शिरकत करेंगे। इनके स्वागत के लिए प्रबंधन अभी से जुट गया है।
एनआईटी के प्रोफेसर इंचार्ज सह मीडिया रिलेशंस डॉ राजीव भूषण सिंह ने बताया कि एलुमनी मीट के साथ वार्षिक एथलीट मीट भी होगी, जिनमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को आमंत्रित किया गया है।