बूंदाबांदी और तेज हवा ने बढ़ाई ठंड
जमशेदपुर | गुरुवारकी सुबह आकाश में छाए बादल और बूंदाबांदी ने फिर से शहर के मौसम को सर्द बना दिया है। वहीं, तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और गुनगुने धूप का आनंद लिया।
आगे क्या : आज छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
गुरुवारको अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से केवल एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
कारण : मप्र में चक्रवाती दबाव बनने से आया बदलाव
मौसमकार्यालय रांची के पूर्वानुमान अधिकारी रतन कुमार महतो के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर वायुमंडल में बने चक्रवाती चक्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) की वजह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। इसका असर छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार में दिखा।
बूंदाबांदी के बीच टेल्को में स्कूल जाती छात्रा।