पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने झारनेट का केबुल काटा, निबंधन ठप

चोरों ने झारनेट का केबुल काटा, निबंधन ठप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | डीसीकार्यालय के राजस्व भवन के पीछे झारनेट का केबुल चोरी हो गई। इस कारण अवर निबंधन कार्यालय में गुरुवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। मंगलवार की रात चोरों ने केबुल काटी थी। बुधवार शनिवार को जमशेदपुर अवर निबंधन कार्यालय में जमीन-मकान का निबंधन नहीं होता है, क्योंकि अवर निबंधक अशोक कुमार सिन्हा घाटशिला अवर निबंधन कार्यालय के भी प्रभार में हैं। इसलिए परेशानी नहीं हुई। केबुल चोरी का बुधवार पता चला। इसकी जानकारी झारनेट के अधिकारियों को दे दी थी, लेकिन गुरुवार को इसे ठीक नहीं किया जा सका। इस कारण निबंधन पूरी तरह से ठप रहा। केबुल मरम्मत करने के लिए झारनेट के पास एक ही टीम है, जो फिलहाल गढ़वा में है। टीम के शुक्रवार को शहर पहुंचने के बाद ही निबंधन कार्यालय में काम-काज सामान्य हो पाएगा। निबंधन कार्यालय के अलावा जमशेदपुर कोषागार का काम भी प्रभावित हुआ।