बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य बने डॉ वल्लभ
भोपालस्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट) ने जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के फाइनांस प्रोफेसर डॉ गौरव वल्लभ को संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) में शामिल किया है। आईआईएफएम के निदेशक डॉ गिरिधर किन्हाल ने डॉ वल्लभ को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।
संस्थान ने प्रो. वल्लभ को बीओजी के सदस्य के साथ ही संस्थान की सोसायटी में भी शामिल किया है। उनकी यह सदस्यता दो साल के लिए होगी।
उल्लेखनीय है कि यह संस्थान केंद्र सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आता है। संस्थान का मुख्य कार्य भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देना है।