- Hindi News
- तार कंपनी जेम्को में कर्मचारी पुत्रों के लिए 35 पदों पर निकली बहाली
तार कंपनी जेम्को में कर्मचारी पुत्रों के लिए 35 पदों पर निकली बहाली
जमशेदपुर | तारकंपनी और जेम्को में कर्मचारी पुत्रों के लिए बहाली निकली है। इसके लिए 15 फरवरी तक दोनों कंपनियों के एचआर विभाग में आवेदन किया जा सकता है। तार कंपनी में 20 और जेम्को में 15 पदों पर कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी। आवेदक को आईटीआई, स्नातक, बीएससी, बी-कॉम, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल तथा मेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह बहाली केवल कर्मचारी पुत्रों के लिए है।