- Hindi News
- एजुकेशन अलर्ट सीधे संवाद के लिए यूजीसी ने जारी किया टोल फ्री नंबर
एजुकेशन अलर्ट- सीधे संवाद के लिए यूजीसी ने जारी किया टोल फ्री नंबर
जमशेदपुर | कॉलेजमें ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही, कॅरियर सेल ठीक से काम नहीं कर रहा या एडमिशन प्रोसेस में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो रही हो, तो घबराएं नहीं। सीधे आप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सूचित कीजिए। यूजीसी से छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक नया टाेल फ्री नंबर 011-23604100 जारी किया है। इस नंबर पर छात्र ऑफिस आवर में कभी भी संबंधित अधिकारी से बात कर सकते हैं। आम जनता भी शिकायत दर्ज करवा सकती है।