- Hindi News
- निर्विरोध सहायक सचिव चुने गए एसएन कोनगाड़ी
निर्विरोध सहायक सचिव चुने गए एसएन कोनगाड़ी
जमशेदपुर | जमशेदपुरआयकर कार्यालय में पदस्थापित एसएन कोनगाड़ी निर्विरोध इनकम टैक्स गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन की झारखंड इकाई के सहायक सचिव चुने गए। उनके अलावा रामगढ़ में पदस्थापित सीके झा भी निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए धनबाद में पदस्थापित आरके चौधरी और प्रमोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। इनकम टैक्स गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बिहार एवं झारखंड सर्किल का चुनाव चल रहा है। इसमें झारखंड के कोटे में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सहायक सचिव के एक-एक पद हैं।