रेलवे स्टेशन से 26 धराए, रिहा
जमशेदपुर | टाटानगररेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने अभियान चलाकर बुधवार की रात 26 लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें बेटिकट यात्रा करने और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने समेत अन्य मामलों में पकड़ा गया था। सभी को गुरुवार को बर्मामाइंस रेलवे कोर्ट पेश किया गया, जहां उनसे जुर्माना वसूल कर रिहा कर दिया गया। सभी से सात हजार का जुर्माना वसूला गया।