- Hindi News
- वेसल में गैस रिसाव से एलडी 2 के क्रेन ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ी
वेसल में गैस रिसाव से एलडी-2 के क्रेन ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ी
जमशेदपुर | टाटास्टील के एलडी 2 के वेसल में गुरुवार की शाम क्रेन चला रहे कर्मचारी मिहिर कुमार भुइयां की गैस रिसाव से तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है। मिहिर भुइयां एनएस ग्रेड के कर्मचारी हैं। घटना लगभग छह बजे शाम की है। इस संबंध में टाटा स्टील के प्रवक्ता आशीष कुमार ने कहा कि गैस रिसाव नहीं हुआ है। इसकी जांच की गई है। मिहिर भुइयां बी शिफ्ट डयूटी पर थे। काम के दौरान उन्होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। इसके बाद उनका फर्स्ट एड कर टीएमएच ले जाया गया। उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है। दूसरी ओर, मजदूरों का दावा है कि मिहिर भुइयां अपर हेड क्रेन चला रहे थे। उसी दौरान गैस रिसा और उनकी तबीयत बिगड़ गई।