पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में प्रयास तेज

ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में प्रयास तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जिलाप्रशासन की ओर से दिए जाने वाले प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन जारी करने के लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को डीडीसी डॉ लालमोहन महतो ने ई-गवर्नेस से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक बुलाई। इसमें डीडीसी ने कहा कि बीडीओ वैसे पंचायतों की सूची उपलब्ध कराएं, जहां प्रज्ञा केंद्र की स्थापना आसानी से हो सके। साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी प्रज्ञा केंद्र की स्थापना करने के लिए स्थल चयन का आदेश दिया गया। बकौल डॉ महतो, प्रशासन की योजना है कि प्रखंड अंचल कार्यालय से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के लिए आवेदक को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। आवेदक प्रज्ञा केंद्र से ही आवेदन करेंगे। प्रज्ञा केंद्र संबंधित कार्यालय को आवेदन और उससे जुड़े कागजात भेज देगा। कार्यालय जांच के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। आवेदक प्रज्ञा केंद्र से अपना प्रमाण पत्र ले लेगा।