पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिटफंड के 1 करोड़ 10 लाख रुपए लेकर संचालक फरार

चिटफंड के 1 करोड़ 10 लाख रुपए लेकर संचालक फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | यूसीलके तुरामडीह कॉलोनी में चिटफंड चलाने वाला संचालक 1.10 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। इस मामले में तुरामडीह कॉलोनी निवासी सुब्रत कुमार पानी के बयान पर सुंदरनगर थाना में संचालक रौशन टोपनो, उसकी प|ी, संतोष दास, प्रशांत गोराई, अब्दुल तौफिक (सभी यूसीएल कॉलोनी निवासी) के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने जुलाई-2013 से एक स्कीम 19 माह के लिए शुरू किया था। कहा गया था कि स्कीम में इनवेस्ट करने पर मूलधन के अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। स्कीम के तहत 14 लोगों ने स्टाम्प पेपर के जरिए कुल 1.10 करोड़ रुपए जमा किए थे। कुछ दिनों के बाद स्कीम को बंद कर दिया गया। संचालक सहित अन्य आरोपी छह माह पहले कॉलोनी छोड़ कर भाग गए हैं। स्कीम के तहत रुपए जमा करने वालों में एसके पानी, एससी घोष, सुरजीत सिंह, संतोष सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, गोपाल पुरुस्ती, दिनेश साह, रूपेश प्रसाद, एचएस मुखर्जी, भूंज गोपाल, दानिएल सांडिल, अरुण कुमार सिंह सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं।