- Hindi News
- अिधवक्ता से टाइगर मोबाइल के जवान ने की थी बदसलूकी
अिधवक्ता से टाइगर मोबाइल के जवान ने की थी बदसलूकी
सीतारामडेराकी रहने वाली श्रुति पाल आत्महत्या मामले में आरोपी के पिता को कार में कोर्ट से ले जाने पर टाइगर मोबाइल के जवान और अधिवक्ता सह झारखंड बार काउंसिल (कोल्हान) के को-चेयरमैन प्रकाश झा के बीच विवाद हो गया। घटना शाम 5 बजे की है। विवाद गहराने पर टाइगर मोबाइल का जवान फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। अधिवक्ता टाइगर मोबाइल के जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
क्या है मामला
प्रकाशझा के अनुसार, श्रुति पाल आत्महत्या मामले में आरोपी जमालपुर के विकास कुमार के पिता सिकंदर गुरुवार को बेटे की अग्रिम जमानत कराने कोर्ट पहुंचे थे। जिला जज अनंत विजय सिंह की अदालत में सुनवाई के बाद वे बस स्टैंड जा रहे थे। अधिवक्ता सिकंदर को अपनी कार में बैठाकर बस स्टैंड जाने लगे। लेकिन, कोर्ट से बाहर निकलते ही टाइगर मोबाइल के जवान और श्रुति पाल के घरवाले उनकी कार के सामने गए। टाइगर मोबाइल का जवान जबरन कार से सिकंदर कुमार को खींचने लगा। अधिवक्ता के विरोध करने पर जवान गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान जवान ने कार से चाभी निकालने का भी प्रयास किया। इस बीच अन्य अधिवक्ता वहां जुट गए। इसके बाद जवान और श्रुति के घरवाले फरार हो गए। इधर, जानकारी मिलने पर डीएसपी वीरेंद्र प्रसाद समेत सीतारामडेरा थाना प्रभारी सुनील चौधरी दलबल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषी जवान के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कोर्ट के बाहर वकीलों ने दो घंटे किया हंगामा
डीएसपी से शिकायत करते अिधवक्ता।