- Hindi News
- टाटा स्टील सेवा केंद्रों का करेगी अधिग्रहण
टाटा स्टील सेवा केंद्रों का करेगी अधिग्रहण
जमशेदपुर| टाटास्टील ने यूरोप के नाॅर्डिक क्षेत्र में निर्माताओं के लिए अपनी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वीडन, फिनलैंड और नॉर्वे में तीन सेवा केन्द्रों के अधिग्रहण की घोषणा की है। टाटा स्टील ने इस्पात निर्माता एसएसबी के साथ इसके स्ट्रिप प्रोडक्ट सर्विस सेंटर जो स्वीडन के हमस्टाड और फिनलैंड के नानताली में स्थित है, को खरीदने के लिए समझौता किया है। टाटा स्टील एसएसबी से शेष 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण करेगी। नॉर्वे के फ्रेड्रिकस्टाड में अवस्थित एक अन्य स्ट्रीप प्रोडक्ट सर्विस सेंटर नोर्स्क स्टॉल टिनप्लैटर एएस पर पहले से ही इसका स्वामित्व है। इन तीन केन्द्रों में करीब 180 लोग कार्यरत हैं। यूरोपीय आयोग ने टाटा स्टील को इन सर्विस सेंटरों की बिक्री की मंजूरी दे दी है।