पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकेश्वर बने चेतना श्रमिक के अध्यक्ष

राकेश्वर बने चेतना श्रमिक के अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| राकेश्वरपांडे को जमना जन चेतना श्रमिक संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव गुरुवार को राकेश्वर पांडे के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ। संगठन का उपाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, सुरेन्द्र तंतुबाई, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर दास महतो, सचिव सुबल चन्द्र कुंभकार, सहायक सचिव प्रकाश तंतुबाई, बहादुर लायक और कोषाध्यक्ष संजय गोराई को चुना गया। मजदूरों ने अध्यक्ष का चुनाव करने के बाद शेष पदों और कार्यकारिणी सदस्य के मनोनयन का अध्यक्ष को अधिकार दिया था। कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द कुंभकार, सुनील पात्रो, साईनाथ कुंभकार, रतन तंतुबाई, बैद्यनाथ तंतुबाई, मधुसुदन सिंह सरदार, अमृत महतो, विष्णु सिंह सरदार, गोपाल गोराई और जीउत सिंह पातर को बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चांडिल स्थित करणीडीह गांव में जमना आॅटो लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के बीच पिछले दो माह से शैलेश पांडे कार्य कर रहे थे। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के इन मजदूरों को संगठित होकर काम करने का आग्रह किया। इसके बाद यह चुनाव हुआ।