पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमेटी मीटिंग में उठा बहाली का मुद्दा

कमेटी मीटिंग में उठा बहाली का मुद्दा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टिनप्लेटवर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग गुरुवार को यूनियन कार्यालय में हुई। लगभग दो घंटे चली मीटिंग में बहाली और मैनिंग का मामला उठा। ज्यादातर कमेटी मेंबरों ने कहा कि ग्रेड बहुत अच्छा हुआ है। इसके लिए प्रबंधन और यूनियन दोनों ही धन्यवाद के पात्र हैं, लेकिन कर्मचारियों की पुत्रों की बहाली भी होनी चाहिए। कई विभागों में मैन पावर बहुत कम हुआ है। वहां बहाली की जानी चाहिए। कमेटी मीटिंग में कई विभागों की लंबित मैनिंग को करने की मांग की गई, ताकि मैन पावर बढ़े। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने से भी मैन पावर कम हुआ है। मौके पर बेहतर ग्रेड होने के लिए यूनियन ने प्रबंधन को गेट टूगेदर दिया। इसमें प्रबंधन के लोग शामिल हुए और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को बधाई दी गई। कमेटी मीटिंग में एसडी त्रिपाठी, परविंदर सिंह, धर्मेश सिंह, सुदामा तिवारी, काशीनाथ यूनियन पदाधिकारी मौजूद थे।