पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानगो में 12 घंटे गुल रही बिजली

मानगो में 12 घंटे गुल रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफॉर्मर लगा

मानगो के कुंवर बस्ती सब स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस कारण यहां 12 घंटा बिजली आपूर्ति नहीं की गई। नए ट्रांसफॉर्मर को सब स्टेशन के सिस्टम से जोड़ने कोे लेकर सुबह 11 से रात 11 बजे तक यहां बिजली आपूर्ति नहीं की गई। इस कारण मानगो के दाइगुट्टू, कुंवर बस्ती, पारसनगर, जाकिरनगर समेत कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर से देर रात बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इस ट्रांसफॉर्मर के लग जाने से सब स्टेशन की क्षमता अब 15 एमवीए की हो गई है। ऐसे में मानगो कुंवर बस्ती सब स्टेशन से यहां 12 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।