पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर . घाटशिलाऔर धालभूम अनुमंडल में एनएच 33 के निर्माण के

जमशेदपुर . घाटशिलाऔर धालभूम अनुमंडल में एनएच-33 के निर्माण के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर . घाटशिलाऔर धालभूम अनुमंडल में एनएच-33 के निर्माण के लिए शनिवार को वनभूमि का हस्तांतरण कर दिया गया। उपायुक्त कार्यालय में डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आयोजित जिला वन संरक्षण अधिकार समिति की बैठक में जमीन हस्तांतरण पर सहमति बनी। घाटशिला में 69.17 हेक्टेयर तथा धालभूम अनुमंडल में 4.50 हेक्टेयर जमीन का हस्तांतरण किया गया। वन संरक्षण अधिकार अधिनियम -2206 में प्रावधान है कि लोक हित के लिए वन विभाग की जमीन का हस्तांतरण किया जा सकता है। इसी कानून के तहत जमीन का हस्तांतरण किया गया है। दारीसाई में वन विभाग की जमीन है। दारीसाई घाटशिला अनुमंडल में आता है, पर जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव धालभूम अनुमंडल में भेजा गया था। इसलिए इस मामले पर कोई फैसला नहीं हुआ। 11 अक्टूबर को इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

एनएच 33 निर्माण के लिए मिली जमीन