पावर कट
पावर कट
जमशेदपुर. बिजलीबोर्ड का करनडीह सब डिवीजन रविवार को जुगसलाई करनडीह क्षेत्र में बिजली उपकरणों की मरम्मत और जर्जर तार बदलेगा। इस कारण बोर्ड ने बिजली आपूर्ति बंद करने की घोषणा की है। करनडीह सब डिवीजन के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जुगसलाई फीडर के साथ करनडीह फीडर भी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली की लोड शेडिंग रहेगी। इस दौरान जुगसलाई करनडीह क्षेत्र में हाईटेंशन तार से सट रहे पेड़ की टहनियों की छंटनी, बिजली तार को दुरुस्त करने के साथ सेपरेटर लगाया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि इन क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होगी।
जुगसलाई में आज पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली