टैंकर के धक्के से छात्र की मौत
जमशेदपुर. मानगोडिमना रोड में शनिवार को टैंकर के धक्के से एडीएल सोसायटी स्कूल की 10वीं कक्षा के छात्र राजीव शर्मा (14 वर्ष) की मौत हो गई। वह सोनारी नया लाइन का रहने वाला था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छात्र को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास से बैग बरामद किया। बैग में मिले कॉपी-किताब से मृतक की पहचान हुई। सूचना मिलने पर देर शाम मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।