पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्तों को किया कलंकित

दामाद ने कुल्हाड़ी से ली ससुर की जान

जमशेदपुर . काशीडीहनिवासी चालक प्रशांतो चटर्जी की हत्या उसके दामाद छोटू सिंह ने की है। उसने अपने साथी राजेश ठाकुर की मदद से कुल्हाड़ी से वार कर प्रशांतो की जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। इसका खुलासा शनिवार को ग्रामीण एसपी शैलेन्द्र सिन्हा ने पत्रकारों के समक्ष किया। उन्होंने कहा कि छोटू सिंह ने प्रशांतो चटर्जी की बड़ी बेटी से प्रेम विवाह किया था। वह नशा करता है। इस कारण ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसी वजहे से छोटू ने ससुर की हत्या की योजना बनाई।

हत्यामें साथी की ली मदद

छोटूने हत्या करने में काशीडीह के सैलून दुकान में काम करने वाले अपने साथी राजेश ठाकुर का सहयोग लिया। उसने राजेश से ससुर के संबंध में जानकारी देने को कहा। इसके एवज में छोटू ने उसे रुपए दिए थे। राजेश 16 सितंबर को प्रशांतो को बालीगुमा में गायत्री होम्स में पप्पू का घर दिखाने ले गया। इससे पूर्व छोटू सिंह सैलून में सीबीजेड मोटरसाइकिल से राजेश से मिलने गया। छोटू ने प्रशांतो की हत्या के लिए राजेश को दो हजार रुपए दिए। पप्पू का घर देखने के बाद तीनों पप्पू के पिकअप वैन से टीकर गए।

वैनमें रखी थी कुल्हाड़ी

टीकरसे प्रशांतो को ट्रेलर लेकर आना था। इससे पहले उनलोगों ने डिमना चौक के पास शराब पी। टीकर में मालिक द्वारा ट्रेलर नहीं देने पर वे लौटने लगे। इस दौरान राजेश लगातार छोटू से मोबाइल पर बात कर रहा था। राजेश और प्रशांतो पुन: गायत्री होम स्थित पप्पू के घर पहुंचे। वहां राजेश पिकअप वैन से कुल्हाड़ी निकालकर बालीगुमा पुल पर खड़े छोटू को दे दिया और पप्पू के घर लौट गया। वहां से मोटरसाइकिल से प्रशांतो के साथ घर लौटने लगा। बालीगुमा पुल पर पहुंचते ही राजेश ने मोटरसाइकिल धीरे कर दी और छोटू ने पीछे से प्रशांतो के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आधारकार्ड से खुलासा

एमजीएमथाना की पुलिस ने घटनास्थल के पास से बरामद राजेश ठाकुर के आधार कार्ड के जरिए मामले का खुलासा किया। आधार कार्ड के जरिए ही पुलिस राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

प|ी को प्रेमी संग देख हुई थी मारपीट

25सितंबर को ओमप्रकाश बाहर गया था। देर रात घर लौटा, तो निरंजन को अपने कमरे में प|ी के साथ देखा, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई।