टाटा स्टील से चोरी करते चार धराए
जमशेदपुर.टाटा स्टीलकंपनी में चोरी करते धराए मानगो रोड नंबर 15 निवासी स्वपन महतो, जुगसलाई गौरीशंकर रोड के मो. नौशाद, देवनगर (सीतारामडेरा) के विश्वजीत जैना और बागबेड़ा के पशुपति साह को बिष्टुपुर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने चारों आरोपियों को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा था। इसके बाद उसे बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने चारों को एल टाउन गेट साकची से 8 किलो तांबा का तार लेकर निकलते समय पकड़ा था।