पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची जा रही बस ट्रक से टकराई चालक की मौत, कई यात्री घायल

रांची जा रही बस ट्रक से टकराई चालक की मौत, कई यात्री घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | गालूडीह/जमशेदपुर

गुरुवारको तड़के 5 बजे कोलकाता से रांची जा रही बस ट्रक में टक्कर होने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर होने के बाद बस पेड़ से जा टकराई। इससे बस में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना एमजीएम थाना अंतर्गत बेलाजुड़ी काली मंदिर के समीप हुई। बस चालक और खलासी घटना के बाद फरार हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। धीरे-धीरे यात्री बस से बाहर निकले। मृत ट्रक चालक का नाम पंकज कुमार बताया जा रहा है। वह जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना के सुंदरहातु का निवासी था। वैसे वह बिहटा, पटना का मूल निवासी था। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर बिहटा रवाना हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त बस।