- Hindi News
- रेलवे नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस घंटों लेट
रेलवे- नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस घंटों लेट
जमशेदपुर | गोमोस्टेशन के पास नक्सलियों द्वारा रेलवे ट्रैक उड़ा देने के कारण नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22824) गुरुवार को पांच घंटे विलंब से दोपहर 3.20 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के आने का निर्धारित समय सुबह 10.35 बजे है। इसके अलावा नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से रात 10.20 बजे टाटानगर पहुंची। इस गाड़ी के आने का समय रात 8.20 बजे है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।