पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए उपकरण तकनीक पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ

नए उपकरण तकनीक पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामेन हॉस्पिटल (टीेएमएच) की मेजबानी में 36वां ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (एआईएसएमओसी) का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होगा। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 13 फरवरी को सुबह आठ बजे एसएनटीआई ऑडिटोरियम में तकनीकी सत्र के साथ शुरू हो जाएगा। लेकिन इसका विधिवत उदघाटन शाम 7.30 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन करेंगे।

यह जानकारी टीएमएच के जीएम डॉ जी.रामदास ने गुरुवार को अस्पताल के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर डॉ संगीता सिंघल, डॉ अलोकानंद डॉ आशिफ आदि उपस्थित थे।

डॉ सिंघल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 500 डेलिगेट्स आएंगे जिसमें 14 ख्याति प्राप्त वक्ता हैं। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही नए उपकरण तकनीक की भी चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य नई जानकारी से एक-दूसरे को अवगत कराना है। कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट आनंद सेन होंगे।

कॉन्फ्रेंस में ये नामचीन

डॉक्टर आएंगे

डॉए. घोरपड़े, डॉ बीबी राव, डॉ एके सिंह, डॉ आशीष चटर्जी, डॉ एसके गुप्ता, डॉ डीएनवी शर्मा, डॉ वाई. आनंदा, डॉ आर. मुखर्जी, डॉ गजेंद्र कुमार, डॉ एएम केकरे, डॉ मेमन चंडी, डॉ नरसिंहमन, डॉ राजा सबापति, डॉ आर. धर, डॉ जीसी सिंघल, डॉ के.ओसवाल, डॉ जीएन साहू, डॉ बलवीर सिंह, डॉ एन दास डॉ राजीव शर्मा।

5वीं बार मिला मेजबानी का मौका

डॉसिंघल ने बताया कि टीएमएच को इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी का मौका पांचवीं बार मिला है। इस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत वर्ष 1980 में हुई थी और हर वर्ष स्टील हॉस्पिटल को रोटेशन के आधार पर मेजबानी का मौका मिलता है।

कॉन्फ्रेंस की जानकारी देतीं डॉ संगीता सिंघल अन्य।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में उदघाटन समारोह के लिए रिहर्सल करतीं महिलाएं।