- Hindi News
- अरुणा मिश्रा स्वर्ण के लिए आज रिंग में उतरेगी
अरुणा मिश्रा स्वर्ण के लिए आज रिंग में उतरेगी
ताईक्वांडो में एक रजत और एक कांस्य पदक
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सर्विसेज81 23 29 133
केरल 34 37 49 120
हरियाणा 33 30 23 86
महाराष्ट्र 28 41 40 109
पंजाब 22 32 30 84
मप्र 22 22 36 80
मणिपुर 18 18 23 59
तमिलनाडु 13 11 19 43
गुजरात 10 4 6 20
कर्नाटक 8 17 21 46
असम 7 5 10 22
उत्तरप्रदेश 6 27 29 62
तेलंगाना 6 10 10 26
झारखंड 6 3 12 21
अंडमान 6 3 2 11
ओिडशा 5 5 1 11
आंध्र प्रदेश 5 3 7 15
त्रिपुरा 5 0 0 5
िदल्ली 4 10 28 42
राजस्थान 4 5 5 14
बंगाल 3 11 30 44
परवीन अख्तर, प्रीति कुमारी के साथ प्रभात कुमार गोपाल कुमार।
जमशेदपुर | ताईक्वांडोमें बोकारो की प्रीति ने 46 किग्रा से कम वजन वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। गुरुवार को खेले गए फाइनल में प्रीति को असम की मोनिका बरुआ के हाथों का हार का सामना करना पड़ा। मोनिका ने प्रीति के खिलाफ 10-9 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। 73 किग्रा के सेमीफाइनल में परवीन अख्तर को महाराष्ट्र की ऐश्वर्या रवाडे के हाथों शिकस्त मिली। परवीन को सेमीफाइनल में मिली हार से कांस्य पदक मिला। इसके साथ ही ताईक्वांडों में झारखंड की चुनौती समाप्त हो गई।
जमशेदपुर | मुक्केबाजीमें झारखंड की एकमात्र उम्मीद अरुणा मिश्रा शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए मणिपुरी मुक्केबाज मेमथोई देवी से भिड़ेंगी। गुरुवार को 75 किग्रा मिडिलवेट वर्ग में अरुणा ने अंकों के आधार पर आंध्र प्रदेश की युवा मुक्केबाज एम सतीवाड़ा को सात के मुकाबले 21 अंकों से हरा दिया। अरुणा पहले चक्र से ही सतीवाड़ा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। चौथे राउंड तक अरुणा ने जोरदार पंच से अंक बटोरना जारी रखा। इससे पूर्व पहले राउंड में तमिलनाडु की मुक्केबाज आर पवित्रा को को आरएससी और दूसरे चक्र में मेजबान केरल की मुक्केबाज को प्रिंसी जोसेफ को 27-7 अंकों से हराया।