- Hindi News
- विवेक विद्यालय : वार्षिक एथलेटिक्स में गांधी हाउस ओवरऑल विजेता
विवेक विद्यालय : वार्षिक एथलेटिक्स में गांधी हाउस ओवरऑल विजेता
जमशेदपुर | सुमंतमूलगांवकर स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित विवेक विद्यालय के वार्षिक एथलेटिक्स का ओवरऑल खिताब गांधी हाउस ने जीत लिया है। प्रताप हाउस को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। मार्च पास्ट में सुभाष हाउस विजेता बना। प्लस टू बालक वर्ग में प्रेमनाथ सरकार और बालिका वर्ग में निधि कुमारी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। ग्रुप में नंद किशोर अभिषेक रंजन, अंजली सिंह, ग्रुप बी में कमलेश कुमार, अंजली कुमारी खुशी कुमारी, ग्रुप सी में सागर बेरा, श्रूति कुमारी, ग्रुप डी में राजेश किस्कू मधु प्रिया को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। 26वें वार्षिक खेलकूद के मौके पर सौरभ कुमार, सचिव स्कूल मैनेजिंग कमेटी मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, प्राचार्य इम्तियाज हुसैन, उप प्राचार्या संजय कुमार सिन्हा, प्रशासक प्रभाकर सिंह और अमर बहादुर सिंह भी मौजूद थे।
विवेक विद्यालय के वार्षिक एथलेटिक्स का ओवरऑल खिताब जीतने वाली गांधी हाउस की टीम के सदस्य ट्रॉफी लेने के बाद हर्षित मुद्रा में।