पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो भी करेंगे, अच्छा करेंगे : सुधा गुप्ता

जो भी करेंगे, अच्छा करेंगे : सुधा गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काम के लिए समय बंधन नहीं : बन्ना

भास्कर न्यूज. रांची/जमशेदपुर

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा है कि काम करने के लिए समय उनके सामने कोई बंधन नहीं है। काम नहीं करनेवाले के लिए पांच साल भी काफी नहीं होता और काम करनेवाले के लिए पांच दिन और पांच घंटे भी बहुत होता है। जरूरत सिर्फ इच्छा शक्ति की होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पलक झपकते विनाशकारी और आविष्कारी घटनाएं हो जाती है।

उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के विश्वास को पूरा करने की कोशिश करने के लिए पूरे आत्म विश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति से काम करेंगे। योगेंद्र साव और अन्य आरोपी मंत्रियों से जुड़े सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस सवाल का जवाब देने के लिए वह अधिकृत नहीं है। पार्टी के प्रभारी, विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष ही जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जिस मोरचे पर लगाएगी,वह काम करेंगे। पद का उन्हें कभी लोभ नहीं रहा। भाजपा द्वारा उनके विरुद्ध लगाये गये आरोप पर उन्होंने कहा कि क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती ही है। दुष्प्रचार, समाज में फूट और भेदभाव पैदा करना उनकी पार्टी की नीति नहीं रही है। भाजपा जो आरोप लगा रही है, उसका उसे प्रमाण देना चाहिए।

नहीं आए राजद के मंत्री : शपथग्रहण समारोह में राजद का कोई भी मंत्री-विधायक शामिल नहीं हुआ। यूपीए के चेयरमैन शिबू सोरेन के अलावा कांग्रेस का कोई विधायक उपस्थित नहीं था। झामुमो के प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री के अलावा चंपई सोरेन और प्रवक्ता विनोद पांडेय ही दिखे।

कार्यालय में शपथ ग्रहण देखा लाइव

शामसात बजे कदमा स्थित बन्ना गुप्ता के कार्यालय में उनके समर्थक टीवी पर पूरे शपथ ग्रहण समारोह को देखा। समारोह समाप्त होने के बाद उन्होंने लड्डू का वितरण किया।

कार्यालय में शपथ ग्रहण देखा लाइव

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथिगण।

समारोह में उपस्थित बन्ना गुप्ता के भाई परिजन।

शपथ लेने जाने से पहले पिता से आशीर्वाद लेते बन्ना गुप्ता।

गठबंधन के पक्ष में हैं : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सरकार चलाने का समय काफी कम मिला। लेकिन कम समय में भी उन्होंने अच्छा काम कर दिखाया। उनका दायित्व है कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जरूरतों का ख्याल रखना। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के पक्ष में हैं। शीर्ष ने