चालक को पत्थर मार घायल किया
चांडिल. चौका-कांड्रामार्ग पर घाटदुलमी के पास जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी बंशीलाल चक्रवर्ती को विपरीत दिशा से रहे मिनी ट्रक सवार आदित्यपुर निवासी सुबोध कुमार दुबे ने पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी राजदेव सिंह पहुंचे तथा घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। आरोपी सुबोध कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया।