पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडी टू फूड में मिला छछूंदर चार बच्चे एमजीएम में भर्ती

रेडी टू फूड में मिला छछूंदर चार बच्चे एमजीएम में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ीकेंद्र से बांटे जाने वाले ‘रेडी टू इट फूड ’में छछूंदर मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस फूड को खाने वाले सीतारामडेरा बाबूडीह के चार बच्चों को एहतियात के तौर पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेडी टू ईट फूड के वितरण पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। फूड के नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला में भेजा जा रहा। डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

जब्त किया नमूना

सीडीपीओने पंजीरी का नमूना जब्त कर लिया है। नमूना को साथ लेकर वे डीपीओ परमेश्वर भगत के यहां गई। इसके बाद यह मामला डीसी डॉ अमिताभ कौशल के संज्ञान में दिया गया, तो डीसी ने नमूना को पशुपालन विभाग के प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का आदेश दिया। इस नमूने को अब जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। डीसी ने इस मामले की जांच का जिम्मा डीपीओ को सौंपा है। डीपीओ सोमवार से जांच आरंभ करेंगे।

बंद पैकेट में था छछूंदर

बाबूडीहके आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो से इस फूड का वितरण किया गया था। सेविका गायत्री सोलंकी ने लाभुकों के बीच दो दिन पहले ही इस फूड का वितरण किया था। शनिवार की दोपहर शकुंतला देवी अपने बच्चों के भोजन देने के लिए जब पैकेट खोला तो उनके चारों बच्चे वहां उपस्थित थे, चारों ने सूखी पंजीरी खा लिया। शकुंतला देवा जब पंजीरी को बनाने के लिए गर्म पानी में डालने गई, तो उन्हें पूंछ नजर आया। इसके बाद उन्होंने पैकेट को पूरी तरह से खोल कर देखा तो उसमें मरा हुआ छछूंदर था।

सीडीपीओ ने बच्चों की स्थिति का लिया जायजा

घटनाकी जानकारी मिलने के बाद बस्ती के लोगों ने आंगनबाड़ी सेविका गायत्री को बंधक बना लिया। इस बात की जानकारी जब आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष बिंदु रानी को मिली तो वे बस्ती में पहुंच कर लोगों को समझाने लगी। इस दौरान उन्होंने सीडीपीओ सत्या ठाकुर और सुशीला मनी होरो को भी इस बात की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद में सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंच गईं और लोगों को समझाने लगी। बस्ती के लोगों को कहना था कि चारों बच्चों ने सूखी पंजीरी खाई है। अगर इन्हें कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इसके बाद चारों बच्चों 10 साल की अपूर्णा, सात साल के देव, पांच साल की रिया और तीन साल के अंजनी कुमार को भर्ती कर लिया। सीडीपीओ ने भी अस्पताल जाकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।

एमजीएम अस्