- Hindi News
- जमशेदपुर. हरियाणाके लाहली में 15 से शुरू हो रहे दिलीप
जमशेदपुर. हरियाणाके लाहली में 15 से शुरू हो रहे दिलीप
जमशेदपुर. हरियाणाके लाहली में 15 से शुरू हो रहे दिलीप ट्रॉफी जोनल क्रिकेट के लिए पू्र्वी क्षेत्र टीम की घोषणा कर दी गई है। झारखंड के सौरभ तिवारी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बंगाल के मनोज तिवारी टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में सौरभ सहित राज्य के चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। लाहली में 15 से 18 अक्टूबर तक पूर्वी क्षेत्र का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला पश्चिम क्षेत्र से होगा। टीम : सौरभ तिवारी उपकप्तान, रमीज नेमत, शहबाज नदीम, समर कादरी (सभी झारखंड), नटराज बेहरा, बसंत मोहंती, गोविंद पोद्दार (सभी ओड़िशा), सुदीप चटर्जी, मनोज तिवारी कप्तान, रिद्धिमान साहा, लक्ष्मी रतन शुक्ला, अशोक डिंडा (सभी बंगाल), अबु नचीम अहमद, गोकुल शर्मा (दोनों असम), राणा दत्ता (त्रिपुरा)।