प्लाजा मार्केट में युवकों का उत्पात
जमशेदपुर | टेल्कोप्लाजा मार्केट में शनिवार की शाम स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे कुछ युवकों ने उत्पात मचाया। युवक नशे में थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी आमिष हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक बिरसानगर होते हुए सिदगोड़ा की ओर निकल गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इधर, दुकानदारों ने पुलिस से मार्केट में अड्डाबाजी होने की शिकायत की है।