डेढ़ लाख की धोखाधड़ी का केस
जमशेदपुर | परसुडीहथाना क्षेत्र के मकदमपुर निवासी अब्दुल कादिर ने क्षेत्र के आजम हुसैन और मुनवर हुसैन के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अब्दुल ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। आरोपी भी उसके साथ काम करते थे। पिछले माह वह विदेश गया था। जाने के पूर्व कुछ युवकों को दुबई भेजने के लिए आजम और मुनवर को एयर टिकट के लिए डेढ़ लाख रुपए दिया था। लेकिन टिकट बुकिंग नहीं हुई। जब अब्दुल ने उनसे रुपए मांगे, तो उन्होंने इनकार कर दिया।