बागबेड़ा की जनवितरण प्रणाली की दुकान निलंबित
जमशेदपुर| बागबेड़ाबजरंग टेकरी स्थित जनवितरण प्रणाली (जविप्र) की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका संतोषी देवी जय अंबे स्वयं सहायता समूह बनाकर इस जविप्र की दुकान का संचालन कर रहीं थी। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीसी डॉ. अमिताभ कौशल के आदेश पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा ने यह कार्रवाई की है। मालूम हो कि बजरंग टेकरी में हुए अनियमितता की जांच की मांग को लेकर सुभाष मित्तल डीसी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं। डीसी ने पूरे मामले की जांच एसओआर से कराई थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी थी। इसके बाद डीसी ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
डीसी ने यह भी दिया आदेश :कमला देवी के घर से चंदन दुबे के घर तक सड़क निर्माण करने वाले अभिकर्ता से 7788 रुपए तथा दया दीदी के घर से वसंत सिंह के घर तक सड़क का निर्माण करने वाले अभिकर्ता से 4134 रुपए की वसूली की जाए।
{उत्तर पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया नीनू कुदादा (नीनू देवी) का नाम मतदाता सूची में दो स्थान पर होने के मामले में धालभूम के एसडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सूरज कुमार उचित कार्रवाई करेंगे।
{जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना मिश्रा, संतोषी देवी द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।