गोलमुरी और एमजीएम में चोरी
जमशेदपुर| शहरमें भारी वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। चोर गिरोह ने तीन दिनों में दो भारी वाहनों की चोरी की है। गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट सद्भावना मार्केट के पास से शुक्रवार की रात हाइवा (जेएच05पी 0687) की चोरी हो गई। इस संबंध में हाइवा मालिक सह गोलमुरी ढाला रोड निवासी मुन्ना सिंह ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित साईं बाबा रोड ट्रांसपोर्ट के पास से माल लदे ट्रक की चोरी हो गई। घटना 9 फरवरी की रात की है। इस संबंध में ट्रक चालक सह तमिलनाडु निवासी करुणा गिरि ने एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों का पता लगाया जा रहा है।